जालंधर,(विशाल)-दकोहा इलाके में रविवार उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार करीब एक घर में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही की आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।घटना इलाके के चानन चौक की है, जहां रहने वाले अशोक कुमार के घर में रविवार पीर बाबा का प्रसाद बनाते समय एक सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग ने घर में रखे सामान को अपनी जद में ले लिया, हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।वहीं मामले में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घर के शीशे और मौके पर रखा फर्नीचर इस आग में राख हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सिलेंडर से गैस लीकेज को बताया जा रहा है