जालंधर, भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आगामी 6 जून शनिवार और 7 जून रविवार को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड, नज़दीक शीतला माता मंदिर में सम्पन्न हुई। यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा जालंधर (शहरी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। शिविर की व्यवस्थाओं, अनुशासन, आवास, भोजन, पंजीकरण एवं कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रहती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं राष्ट्रवाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।
सुशील शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक एवं सफल सिद्ध हो।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा को बेहतर भविष्य, सुरक्षा और विकास के मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं
कार्यकर्ताओ को अलग-अलग विभागों कि जिम्मेवारी दी गई।इस बैठक मे जिन भाजपा कार्यकर्ताओ की ड्यूटी लगाई गई वो सब उपस्थित रहे।