पति को पहले करंट से तड़पाया, उसके सामने प्रेमी संग बनाए संबंध, फिर जहर पिलाकर मार डाला

मुरादाबाद में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें दो महिलाओं का नाम भी शामिल है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक पत्नी ने ही अपनी छोटी बहन और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. आरोपियों ने पहले युवक को जहरीला पदार्थ खिलाया फिर करंट लगाकर हत्या की, आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि अभियुक्ता आंचल के अपने तयेरे जेठ के पुत्र अंकित तथा उसकी बहन शिखा के अजय दिवाकर के साथ प्रेम सम्बन्ध थे. मृतक पवन को आंचल व अंकित के प्रेम सम्बन्धों की जानकारी हो गयी थी, जिसका वह विरोध करता था. इसी कारण आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, बहन शिखा एवं अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बनाई.

आरोपियों ने पवन के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की एवं बिजली का करंट लगाया. बाद में उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर पुनः करंट दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. घटना को आत्महत्या दशनि के उद्देश्य से शव को सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया गया तथा अभियुक्ता आंचल द्वारा परिजनों व पड़ोसियों को पवन द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की झूठी सूचना दी गयी. घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति देवेंद्र के द्वारा कल शिकायत दी गई कि उसके भाई पवन की हत्या कर दी गई है. जिस क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. फील्ड युनिट के द्वारा भी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *