केयर सर्विस वेलफेयर सोसायटी की बैठक संपन्न

जालंधर, हेल्थ केयर सर्विस वेलफेयर सोसायटी, जालंधर की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष श्री रविंदर सिंह ने की, जिन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों एवं मेहमानों का स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत में सोसायटी के लीगल एडवाइजर एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल ने सदस्यों को अपनी कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही कानूनी सेवाओं और विभिन्न लीगल मामलों में सोसायटी की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके उपरांत फाइनेंस एडवाइजर गुरशरण सिंह ने कंपनियों के लिए आवश्यक जीएसटी एवं टैक्सेशन कानूनों के बारे में सभी को अवगत करवाया और सही वित्तीय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।इस दौरान चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पैटर्न एवं वीकेंड रिपोर्ट के संपादक प्रदीप वर्मा ने डिजिटल मीडिया की बढ़ती अहमियत पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इच्छुक सदस्य उनकी कंपनी के माध्यम से कम लागत में सोशल मीडिया हैंडलिंग सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर श्री रविंदर सिंह (प्रेसिडेंट), श्री रोहित जसवाल (वाइस प्रेसिडेंट), श्रीमती अमनदीप कौर (जनरल सेक्रेटरी), श्री निशेष कुमार (फाइनेंस सेक्रेटरी), श्री हरविंदर सिंह (जॉइंट सेक्रेटरी), श्री रमन (असिस्टेंट सेक्रेटरी), नवजोत कौर (एग्जीक्यूटिव मेंबर), लव सिद्धू (एग्जीक्यूटिव मेंबर), श्री प्रदीप वर्मा (चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर), एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल (चीफ लीगल एडवाइजर), एडवोकेट अक्षय राधेय, गुरशरण सिंह (फाइनेंस एडवाइजर) सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *