‘बिग बॉस 14’ भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स की लाइफ इस शो के बाद भी पूरी तरह से उतार-चढ़ाव पर नजर आ रही है. अब बिग बॉस के फाइनलिस्ट राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड टीवी सीरियल एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दिशा परमार ने हाथों में मेहंदी रचाए हुए कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं. ये फोटो इन अफवाहों के बाद काफी कुछ बयां करती नजर आ रही हैं.