मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) की वार्षिक बैठक: हतिंदर तलवार ‘हनी’ बने पंजाब अध्यक्ष

जालंधर, मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) पंजाब की वार्षिक बैठक 20_26 का आयोजन स्थानीय श्री राम हॉल, देवी तालाब मंदिर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मनोरंजन कालिया, अतुल भगत, सुशील रिंकू, सरबजीत सिंह मक्कड़, मनोज अग्रवाल, अमरजीत अमरी, एडवोकेट विक्रम शर्मा, शैरी चड्ढा, डॉ. मनु कपूर, इंद्रजीत सिंह, आशीष कपूर, डॉ. नवनीत कपूर और प्रशांत गंभीर सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

नेतृत्व में बदलाव और नई नियुक्तियां

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई नियुक्तियां रहीं। सर्वसम्मति से श्री हतिंदर तलवार ‘हनी’ को मानव अधिकार परिषद भारत (HRCI) का पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, श्री सतविंदर मथारू को पंजाब इंचार्ज के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इन नियुक्तियों का स्वागत किया।

न्याय और नशा मुक्ति का संकल्प

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आरती राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार केवल कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा का प्रतीक हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने और पंजाब को ‘नशा मुक्त’ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने नशा मुक्त पंजाब के लिए शपथ ली।

मंच का संचालन श्री चंदन रखेजा (अध्यक्ष, जालंधर) और एडवोकेट किरण पासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप गगन, रूपेश धवन, अश्विनी कुमार, आरती कपूर, एकम सिंह, एडवोकेट गुरजीत गुग, एडवोकेट अनिल चीमा, गुरजीत बाजवा, रजत खत्री, दीपक सूरी, अमरजीत विर्क, प्रबल उप्पल, गगन, अमित दुरेजा, प्रिया, ज्योति, तरुणा, अंबिका, पलजीत, सुमन, रमन नेहरा, अनु शर्मा, नंद सोनी, हरनीत सिंह, गुरदीप कंग, मनदीप सिंह और एडवोकेट गिल आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *