पंजाब में मास्क न पहनने वाले 4400 लोगों का कोविड टेस्ट, 1800 का कटा चालान

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मास्क पहनने को अनिवार्य करने के एलान के बाद पंजाब पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गत दिवस पुलिस ने राज्यभर में मास्क न पहनने वाले 4400 से अधिक लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। वहीं, 1800 लोगों के चालान किए गए। पुलिस की ओर से लोगों को 12000 से अधिक मास्क भी बांटे गए।बता दें, बीते कल मुख्यमंत्री ने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह सार्वजनिक स्थानों पर और सड़कों व गलियों पर बिना फेस मास्क के इधर-उधर घूमने वाले सभी लोगों को नजदीकी आरटीपीसीआर जांच केंद्र में ले जाएं, जिससे कोविड संबंधी जांच की जा सकेपंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने जानकारी देते हुए राज्य के लोगों से अपील की कि वे अपनी और अपने अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए फेस मास्क पहनें, सामाजिक जमावड़ों, सामाजिक दूरी का पालन करें और भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *