नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि को संस्था द्वारा किया सम्मानित

जालंधर, नगर निगम के कमिश्नर  संदीप ऋषि को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और जनकल्याण के प्रति समर्पण के लिए एक वैश्विक मानवाधिकार संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स से जुड़ी संस्था नोबल कॉज वेलफेयर सोसायटी ने उन्हें प्रशंसा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि  संदीप ऋषि ने नगर निगम में रहते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक सेवाओं को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स सोसायटी के अध्यक्ष संदीप धामी, एडवोकेट रवि विनायक, विशाल विनायक, गुरप्रीत, रिंकू तथा श्री नरेंद्र धीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *