तेंदुए में इतनी ताकत होती है कि वह किसी आम इंसान को आसानी से अपने चंगुल में दबोच सकता है। लेकिन अगर कुछ लोग इस दुनिया में पहले ही बाघ का करेजा लेकर पैदा होते हैं। जो किसी भी मुश्किल के सामने झुकने के बजाय उसका डटकर सामना करते हैं। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। जिसमें शख्स तेंदुए के हमला करने पर उसका अकेले सामना करता है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक ईंट भट्टे की है। जहां काम करने वाले मजदूरों पर अचानक तेंदुआ हमला कर देता है। जिसके जवाब में शख्स भी उससे आखिरी दम तक लड़ता है। तेंदुआ भी हल्के में हार मानने वाला नहीं होता है। ऐसे में वह भी उसे कड़ी टक्कर देता है, जिसके चलते उन दोनों में करीब 2 मिनट तक जमकर युद्ध होता है।