जय हिंद जय भारत… Axiom-4 मिशन के बाद अपने पहले मैसेज में शुभांशु शुक्ला ने और क्या कुछ कहा

भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और ऐतिहासिक छलांग लगा दी है. भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के Axiom-4 मिशन को लेकर SpaceX का फाल्कन 9 रॉकेट निकल चुका है. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रॉकेट की लॉन्चिंग पूरी तरह सफल रही है. इस रॉकेट की सफल लॉन्चिंग के बाद भारत के लाल शुभांशु शुक्ला ने अपना पहला मैसेज दिया है. उन्होंने अपने इस पहले मैसेज में कहा है कि हम चाहते हैं कि इस खास मौके पर देश को गर्व हो. शुभांशु शुक्ला ने आगे कहा कि हम 41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में हैं. मेरे कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि मैं आपके साथ हूं. ये बहुत शानदार सफर है.

नमस्कार.. मेरे प्यारे देशवासियों. क्या शानदार राइड रही. 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं. हम 7:30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे हैं. मेरे कंधे पर लगा तिरंगा इस जर्नी पर आप मेरे साथ हैं. यह सिर्फ मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा नहीं है बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है. मैं चाहता हूं कि सभी देशवासी इसका हिस्सा बनें. आपका भी सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आप सभी भी एक्साइटमेंट दिखाइए. आइए मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें. जय हिंद! जय भारत!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *