नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तभी उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने विमान के अंदर से ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, और सौरव दास को डिटेन किया। वहीं इस दौरान विमान में बैठे एक पैसेंजर ने ‘Shame on You’ कहकर सीजेपी नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।