सड़कें डूबीं, घरों में पानी, जगह-जगह फंसी गाड़ियां…

गुजरात में मॉनसून का कहर टूटा है. सूरत समेत राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं. आज भी तीन जिलों में रेड अलर्ट है यानी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि सूरत के साथ-साथ गुजरात के अन्य हिस्सों में अभी राहत मिलने वाली नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है.

सूरत में लगातार बारिश के बाद गंभीर हालात हैं. वहां कई रिहायशी इलाके पानी में डूबे हैं. सड़कों पर पानी भरा हुआ है. गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाकों में प्रशासन लोगों तक मदद पहुंचा रहा है. यहां धुआंधार बारिश हो रही है, ऐसी बारिश कि जिंदगी त्रस्त होने लगी है.

इस संकट काल की सबसे हाहाकारी तस्वीरें गुजरात के सूरत से आई हैं. मंगलवार शाम तक 36 घंटे में वहां करीब 400 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. यहां भारी बारिश का संकट 3 दिनों से जारी है और उसका नतीजा है कि शहर की सड़कें डूब गई हैं. घरों में पानी घुसा है. कई जगहों पर गाड़ियां फंसी हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *