हिमाचल में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में खासा नुकसान हुआ है। कांगड़ा के इंदौरा में कई घर और किसानों की जमीन जलमग्न हो गई। यहां पर वार्ड-2 व तीन में लोगों के घरों में पानी घुस गया और वाहन वानी में तैरने लगे। हालात बिगड़ने पर NDRF की टीम ने मोर्चा संभालते हुए 7 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।