26 या 27 अगस्त, कब से आरंभ होगा गणेश उत्सव? जानें गणेश चतुर्थी की तिथि और मूर्ति स्थापना का मुहूर्त

गणेश उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। लेकिन इन सब में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी काफी खास होती है, क्योंकि इस दिन से अगले दस दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन भक्तगण धूमधाम से गणेश जी को घर लेकर आते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं। इसके साथ ही बप्पा की सेवा करने के साथ भव्य पंडाल बनाते हैं। बप्पा की सेवा भक्त 2, 5, 7 या फिर पूरे 10 दिनों तक विधिवत तरीके से करते हैं। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें जल में प्रवाहित करने के साथ अगले साल आने का न्योता देते हैं। इस साल भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस दिन गणेश चतुर्थी पड़ेगी। आइए जानते हैं कब से कब तक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *