जन्माष्टमी के दिन 14 साल की किशोरी संग चार युवकों ने किया गैंगरेप

कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान एक चौदह साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म गांव के ही चार युवकों ने किया, जिन्होंने खेत में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। जिन लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उसमें वीन्द्र यादव, दीपू, अरुण उर्फ भोला और निक्कू यादव का नाम शामिल है।

दरअसल ककवन क्षेत्र के एक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम था। जिस घर में कार्यक्रम था, उस घर की 14 साल की किशोरी रात के लगभग दस बजे शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी समय गांव के चारों युवकों ने युवती को पकड़ लिया और उसे खींचते हुए खेत में खड़े पीपल के पेड़ के पास ले गए। इस दौरान युवती के कपड़े फाड़े गए और रवीन्द्र और दीपू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *