खोसला बोले – मुख्यमंत्री भगवंत मान और मेयर वनीत धीर की कार्यप्रणाली से प्रभावित हुए

जालंधर, जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा ने जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज और मेययर वनीत धीर की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता माइक खोसला के भाई राज खोसला और भतीजे देवन खोसला आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेयर वनीत धीर लगातार हलके में सक्रिय हैं। शनिवार को AAP के वरिष्ठ नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा की अगुवाई में मेयर वनीत धीर ने राज खोसला और देवन खोसला को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि राज खोसला और देवन खोसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए राज खोसला और देवन खोसला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हलके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिलता। यही नहीं पिछले कई साल से हलके में कोई विकास काम नहीं हुआ।

राज खोसला ने कहा कि मेयर वनीत धीर के जालंधर नॉर्थ का हलका इंचार्ज बनने के बाद कई विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और मेयर वनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान और वनीत धीर के कामकाज से प्रभावित हैं।

राज खोसला ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *