जालंधर,पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 ’ के तहत जिला स्तरीय खेलों के दौरान खो-खो के फाइनल मैच करवाए गए।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने इन मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो अंडर-14 (लड़के) मुकाबले में हेल्पिंग हैंड स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि सरकारी हाई स्कूल, पूरनपुर दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढेसियां काहनां तीसरे स्थान पर रहा।
खो-खो अंडर-14 (लड़कियां) मुकाबले में सरकारी कन्या हाई स्कूल, गांधी नगर पहले स्थान पर रहा। टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल ने दूसरा और संत अवतार सिंह यादगारी स्कूल, सीचेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।