गलियों मे सीवेज जाम गंदा पानी से परेशान लोगों ने जालंधर नगर निगम के खिलाफ किया प्रचंड प्रदर्शन

जालंधर, आज पिछले कई दिनों से परेशान बशीरपुरा निवासियों ने भाजपा नेता किशनलाल शर्मा के साथ मिलकर नगर निगम खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पिछले 3 सालों के दौरान पंजाब का विकास नहीं विनाश कर दिया है जालंधर में कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है जहां सीवेज,पीने के पानी की समस्या ना हो। उन्होंने कहा लगभग 1 महीने से इलाका वासी सीवेज जाम की समस्या को झेल रहे हैं और गंदा पानी पी रहे हैं और किशन लाल शर्मा ने कहा इस समस्या का अगर जल्द समाधान नगर निगम ना किया तो भगवंत मान सरकार का पुतला फूक प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर को चाहिए कि तुरंत इस इलाके की समस्या का समाधान करें और इलाके में मच्छरों की फैक्ट्रियां लग गई है और आम जनता में बीमारियां फैलने का खतरा है और जल्दी समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर से इलाका निवासियों के साथ भाजपा नेता ने कहा मिलेंगे और सारी समस्या के अवगत कराएंगे किशनलाल ने कहा कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो जालंधर नगर निगम के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेंगे

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह छिंदा, गुलशन सिंह, अनिल शर्मा, अक्षय शर्मा नरेश कुमार, हैप्पी जसविंदर सिंह,मलकीत सिंह,कन्हैया लाल प्रभु,रमेश कुमार अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *