सुशील शर्मा द्वारा कटरा वंदे भारत ट्रेन का जालंधर पहुंचने पर किया स्वागत

जालंधर, (संजय शर्मा)- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब को सौगात के रूप में दी गई कटरा अमृतसर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन विधिवत रूप से शुरू हो गया।आज भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला ईकाई द्वारा पूरे जोश के साथ कटरा अमृतसर वंदे भारत ट्रेन का जालंधर पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा वंदे भारत ट्रेन में पठानकोट से सवार होकर जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई कटरा अमृतसर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अति उत्साह से अश्विनी शर्मा का स्वागत किया और वंदे भारत ट्रेन के जालंधर पहुंचने पर खुशी जताई।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन अमृतसर और जालंधर के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में रेलवे के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अश्विनी शर्मा के साथ वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया और इसकी सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन अमृतसर जालंधर और पठानकोट के लोगों के लिए जोकि मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जाना चाहते थे उनके लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का साधन होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारीपूर्व विधायक शीतल अंगूरल जगबीर बराड़ सरबजीत सिंह मक्कड़ पूर्व पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चरजिला अध्यक्ष रमन पब्बी रमेश शर्मा रवि महेंद्रू अमरजीत सिंह अमरीजिला महामंत्री राजेश कपूर अशोक सरीन हिचकी अमरजीत सिंह गोल्डी जिला उपाध्यक्ष मनीष विज दविंदर कालिया अश्विनी भंडारी जिला सचिव अमित भाटिया योगेश मल्होत्रा सनी शर्मा अनु शारदा मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर पार्षद राजीव धींगरा कुंवर सरताज धर्मेंद्र सोई पार्षद पति अमित सिंह संघा भगवंत प्रभाकर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *