उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन अब अपनी सत्ता की विरासत आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं. ऐसी अटकलें तेज हैं कि उनके बाद उत्तर कोरिया का अगला शासक उनकी महज 12 साल की बेटी किम जू-ए बन सकती है. New York Times ने अपनी एक डिटेल्ड रिपोर्ट में इसके पीछे कई ठोस वजहें भी बताई हैं.
नवंबर 2022 में किम जोंग ने पहली बार दुनिया को अपनी बेटी से मिलवाया था. इस बात को तीन साल हो चुके हैं मगर तब से ही उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया किम जू-ए को उनके पिता के साथ और भी प्रमुखता से दिखा रही है. किम जू-ए को पिता के साथ ऐसे-ऐसे मंचों पर देखा जा रहा जिससे ये संकेत मिल रहे हैं किम जोंग अपनी बेटी को देश की कमान संभालने की ट्रेनिंग दे रहे हैं.