बंगलूरू, भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामलों का मिलना जारी है। मौसमी वायरस कहे जाने वाले एचएमपीवी को लेकर पूरी दुनिया में कहा जा रहा है कि यह सिर्फ एक मौसमी वायरस है। हालांकि, चीन में इस वायरस के कई केस आने के चलते भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय को गाइडलाइंस तक जारी करनी पड़ी हैं।इस बीच यह जानना अहम है कि भारत में आखिर ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की रफ्तार क्या है.
यह वायरस अब तक किन-किन राज्यों में फैल चुका है. एचएमपीवी से अब तक किस उम्र वर्ग के लोगों को संक्रमित पाया गया है. साथ ही इनमें क्या लक्षण मिले हैंभारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का पहला मामला सोमवार को कर्नाटक के बंगलूरू में मिला था। तब से लेकर शुक्रवार शाम (10 जून) तक भारत में कुल 13 लोगों के एचएमपीवी से संक्रमित मिलने की बात सामने आ चुकी है