बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत खराब हो गई

टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है. खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण का पता लगा रहे हैं.

टीकू तलसानिया को लेकर ये खबर काफी हैरान करने वाली है. टीकू 70 साल के हैं. वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे. आजतक ने इसे लेकर टीकू तलसानिया के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी इस बारे में परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *