उत्तराखंड पहुंचे दलेर मेहंदी को मंत्री जी ने गाने से रोका

देहरादून: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में परफॉर्म करने पहुंचे थे. लेकिन उनका लाइव कॉन्सर्ट उस वक्त चर्चा में आ गया, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए और बीच में ही कार्यक्रम रुकवा दिया. मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा, ‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे.’ इसके बाद मंच पर हुई बातचीत का मामला चर्चा में आ गया

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन किया गया था. मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए थे. इसी दौरान मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की लाइव परफॉर्मेंस चल रही थी. कार्यक्रम में लोग मौजूद थे और गायक मंच पर गाना गा रहे थे. इसी बीच उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए. उन्होंने दलेर मेहंदी के गाना गाने पर नाराजगी जताई और कार्यक्रम रोकने को कहा. मंत्री ने गायक से कहा, ‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा है और गाना क्या गाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *