18 जगह रावण दहन और 50 से ज्यादा शोभायात्राएं, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

आज नवरात्रि का आखिरी दिन है. 20 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा. शहरों गांवों में दशहरा मेला का बड़े स्तर पर आयोजन होगा. ऐसे में व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन में कमर कस ली है. मध्य प्रदेश के भोपाल में तो 18 बड़ी जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम होना है. 50-60 रास्तों पर शोभा यात्रा निकलेंगी. इसके लिए यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों के लिए गाइडेंस जारी किया है. भोपाल में श्री रामविजय रथ यात्रा और रावण दहन के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है

विजयदशमी के मौके पर यानी 20 अक्टूबर को भोपाल में दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. शाम 5 बजे से सेलेक्टिव या जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सड़कों पर आने-जाने की परमिशन होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, खजूरी बायपास, मुबारकपुर चौराहा, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, नया बायपास लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास और लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा समेत कई रास्तों पर 2 बजे से भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *