अशोक सरीन हिक्की ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

जालंधर, जालंधर भाजपा के प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में पार्टी के अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए टीम का गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवा, महिला, एससी और ओबीसी नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *