महाकुंभ में शामिल होंगी स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन

दुनिया की चकाचौंध में संगम की रेती की महिमा किस तरह फैलने जा रही है, इसकी बानगी महाकुंभ में दिखेगी। दरअसल, एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन पॉवेल भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होंगी। इस बात की जानकारी आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशनंद जी महाराज ने दी है।

स्वामी कैलाशनंद ने कहा, ‘लॉरेन अपने गुरु से मिलने आ रही हैं। वह मेरी बेटी जैसी है। शिष्या बेटी के समान होती हैं। हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है। यह दूसरी बार है जब वह भारत आ रही हैं। महाकुंभ में सभी का स्वागत है। वह तीन से चार दिन रुकेंगी। वे महाकुंभ में आकर साधुओं से मिलेंगी और हमारे परंपराओं को समझने की कोशिश करेंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *