रामायण ज्ञान कला व रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन 

जालंधर, शहर की सिरमौर संस्था शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस की ओर से आज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में रामायण ज्ञान, कला व रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटी आयु से लेकर बड़ी आयु तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने बौद्धिक ज्ञान, कला और विवेक का प्रदर्शन किया। छात्रों ने रामायण के पात्रों के अलावा ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी बचाओ, पानी बचाओ और महान विभूतियों की बहुत सुंदर और रोचक तस्वीरें बनाईं। प्रतियोगिता में 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में इतना उत्साह था कि ,18 स्कूलों से 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर चित्र बनाकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। चित्रकारी के साथ साथ मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस में 30 मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया तथा सुंदर मेकअप करके रूप सज्जा प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रसिद्ध आर्टिस्ट इंदरजीत सिंह और आर्टिस्ट सुरिंदर पाल सिंह जी ने जज की भूमिका निभाई, बच्चों ने इतनी सुंदर सुंदर तस्वीरें बनाई कि उनको फाइनलिस्ट तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि शिव राम कला मंच इससे पहले भी इस तरह की कई प्रतियोगिता आयोजन कर चुका है। सब से पहले प्रभु श्री राम जी की आरती की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत के पौत्र श्री चन्दन भगत ने कहा कि मंच के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई और इस तरह के आयोजन से ही बच्चों को कुसंगति से बचाकर धार्मिक व संस्कारी बनाया जा सकता है । उन्होंने मंच द्वारा किए जा रहे कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। भजन सम्राट रोहित सहगल ने श्री राम जी के भजनों से उपस्थित को मंत्र मुग्ध कर दिया। उनके मुखारबिंद से गाए भजन श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में बच्चों के दिल को बहुत छुआ ।मुख्य अतिथि श्री चंदन भगत व विशेष अतिथि इलाका पार्षद श्रीमती सुनीता टिक्का ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर श्री चंदन भगत के अतिरिक्त, पूर्व पार्षद श्री ओंकार राजीव टिक्का, ब्राह्मण सभा यूथ विंग के अध्यक्ष विनय शर्मा, धार्मिक उत्सव समिति से संयोजक श्री हेमंत शर्मा, कृष्ण लाल सिंगला, चेयरमैन श्री हरजीवन गोगना, अध्यक्ष रजनीश कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा , उपाध्यक्ष व डायरेक्टर धीरज सहगल, मंच संचालक अश्वनी भगत, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, रावण जगदीश बिट्टा, प्रोमट डायरेक्टर कार्तिक, नितक वर्मा, राजेश सोनी, मनोज कालिया, शिवम कालिया, गुरदास बोलिना, मानव, यशिका, मंच संचालन श्री अश्वनी भगत, तिलक राज, ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक चौहान, भारत स्वाभिमान से श्री सुरिंदर शर्मा, श्री हरिंद्र शर्मा, महावीर क्लब से पिंकी जुल्का, तिलक राज, संजीव तिवारी, बलजीत पौपी, विक्रम शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *