इरफान पठान की शादी की सालगिरह के जश्न में आमिर के साथ पहुंची थीं गौरी

2025 की शुरुआत से ही अभिनेता आमिर खान को लेकर कयास लग रहे थे कि उन्हें तीसरी बार प्यार हो गया है। कहा जा रहा था कि उनका दिल बेंगलुरु की एक महिला पर आ गया है। इन चर्चाओं के बीच अपने जन्मदिन से ठीक पहले यानी 13 मार्च 2025 को आमिर ने मीडिया से मुलाकात की और इन अटकलों पर से पर्दा उठाया।

उन्होंने साफ कर दिया कि ये खबरें सच हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेमिका गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने परिचय भी दिया। आमिर ने कहा कि वे दोनों साथ रह रहे हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो खोज निकाला है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आमिर और गौरी पिछले महीने क्रिकेटर इरफान पठान की शादी की सालगिरह के जश्न में साथ नजर आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *