आजम खान को जमानत मिलने के खिलाफ SC पहुंची ED,

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. ईडी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने चीफ जस्टिस की बेंच में मामला रखा और जल्द सुनवाई का अनुरोध किया. राजू ने कहा कि आजम को गिरफ्तारी के आधार की जानकारी न दिए जाने की बात गलत है.

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को कल सुनवाई के लिए लगाने की बात कही. इस दौरान बेंच के सदस्य जस्टिस जोयमाल्या बागची ने कहा, “अगर वह अंतरिम जमानत पर बाहर रहेंगे तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *