AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर जमकर निशाना साधा. देहरादून में मंगलवार (17 नवंबर) को मीडिया से बात करते हुए नेहा बोरा ने कहा कि उत्तराखंड के आम लोग इस समय हर तरफ से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने विकास को लेकर भी तमाम सवाल उठाए.
नेहा बोरा ने कहा कि जिस उत्तराखंड को पाने के लिए कभी लोग सड़कों पर उतरे थे, एक ऐसा राज्य जिसका उन्होंने सपना देखा था वहां आज सवाल उठता है कि पर्यावरण की क्या हालत है? पूरे के पूरे गांव धंस रहे हैं. अक्सर बादल फटने और भारी बारिश की वजह से पूरे गांव बह जाते हैं, लेकिन जब सरकार से पूछा जाता है कि उन्होंने पर्यावरण को बचाने या ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या किया है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता.