प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज मनीला में चल रहे 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी की आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होगी। मनीला में आज शाम पौने 4 बजे क्वाड की बैठक हो रही है जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद रहेंगे। क्वाड की बैठक में समुद्री सुरक्षा। क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करने। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।