हिसार, हरियाणा के हिसार के अंतर्गत आदमपुर मंडी में बने नए महल में बुधवार को बिश्नोई परिवार का गृह प्रवेश हुआ। राजस्थानी शैली से बने इस महल में कुलदीप बिश्नोई के परिवार का आगमन बड़े ही धूम-धाम से हुआ।
भवन में बुधवार सुबह हवन-पूजन किया गया। इस बीच परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद भव्य बिश्नोई की पत्नी आईएएस परी बिश्नोई ने कलश लेकर घर में प्रवेश किया।
इस मौके पर 50 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। मेहमानों के लिए मेन्यू में पनीर बटर मसाला, आलू की सब्जी, सरसों का साग, दाल मखनी, चावल, कढ़ी और रायता जैसे व्यंजन शामिल रहे। इसके साथ ही अतिथियों के लिए मिठाई में देसी घी का हलवा और जलेबी भी थी।