अफगान तालिबान सरकार में आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हक्कानी अफगानिस्तान के हक्कानी नेटवर्क का चीफ है और अमेरिका का मोस्ट वांटेड आतंकी है. बताया जा रहा है कि हक्कानी ने यह फैसला तालिबान सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के साथ बढ़ते मतभेदों के चलते लिया है. सिराजुद्दीन हक्कानी एंटी-सोवियत के मुजाहिदीन कमांडर जलाउद्दीन हक्कानी का बेटा है.
इससे पहले हक्कानी तालिबानी सुप्रीमो हैबतुल्ला से विवाद के बाद यूएई और सऊदी अरब के दौरे पर गया था. करीब 50 दिनों तक वो वापस नहीं लौटा था. हाल ही में हक्कानी वापस आया था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि हक्कानी के इस्तीफे को तालिबानी चीफ ने स्वीकार कर लिया है.