दोनों लड़के बने दूल्हे, शायद ही देखी हो इतनी दिलचस्प इंडियन वेडिंग

दोनों इंडियन लड़कों ने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में जिंदगी की नई शुरुआत की है। हालांकि शादी के 3 महीने बाद वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दो लड़कों का शादी करना भारत में बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है, इसलिए उनकी वेडिंग पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ सराहना भी कर रहे हैं।

मनीष और नीतीष रावत ने नॉर्मल इंडियन वेडिंग की तरफ ही अपनी शादी की है। हल्दी, मेहंदी और सात फेरे, दोनों दूल्हों का अंदाज काफी ज्यादा अट्रेक्टिव लग रहा है। इस इवेंट को देखकर मनीष और नीतीष को चाहने वाले ज्यादातर लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। वैसे इस कपल के आउटफिट वेडिंग सीजन में स्टाइलिश दिखने के लिए इंस्पायर भी करते हैं, यकीन ना आए तो खुद ही देख लीजिए।मनीष और नीतीष रावत जिस बेबाकी के साथ अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाए हैं उतना ही कॉन्फिडेंस उनके अटायर भी बढ़ाते हैं। कपल ने हल्दी, मेहंदी और बारात के दिन काफी स्टाइलिश आउटफिट पहने हुए थे। सफेद कुर्ते में हल्दी, मेहंदी के दिन ग्रीन तो शादी के लिए ऑफ वाइट कलर का सिलेक्शन किया था। और, जब उन्होंने परफेक्ट तरीके से अटायर को स्टाइल किया तो बहुत ही हैंडसम लगे।

हल्दी सेरेमनी के लिए मनीष और नीतीष, दोनों ने ही स्टैंड कॉलर में डिजाइन कस्टम मेड वाइट कलर का कुर्ता पहना था। जो, क्लोदिंड ब्रांड अरिजीत के कलेक्शन से है। खास बात है कि इस अटायर पर रेड, येलो और ग्रीन कलर से दूल्हा, शहनाई और वेडिंग से रिलेटेड प्रिंट है जिसकी वजह से टीजिंग एलिमेंट एड हो रहा है। कपल ने एक्सपेंसलिव वॉच और चेन पैटर्न ब्रेसवेट से लुक को कंप्लीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *