कपल्स हर दिन एक खास दिन मना रहे हैं जैसे रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे आदि। रोज डे पर आपने सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट और मीम्स भी देखे होंगे। लेकिन इन सबके एक बीच एक कपल के वीडियो ने नेटीजन्स का दिल जीत लिया है। इसकी वजह इनका खूबसूरत रोमांस है।दरअसल एक महिला ने वेलेंटाइन डे के पहले अपने पति को स्पेशल महसूस कराने के लिए किचन में जो कारीगरी दिखाई वो हैरान करने वाली है।
महिला ने खास वेलेंटाइन एडिशन पराठा बना जो दिल जीत लेने वाला है। वीडियो में आप देखेंगे कि दो तरह के पराठे थाली में रखे हुए हैं। लेकिन हर पराठे के बीच में दूसरे पराठे को दिल के आकार में बना कर रखा गया है। महिला इसे बनाकर स्पेशल मैसेज भी देना चाह रही थी। अपनी पत्नी की क्रिएटिविटी को देखकर शख्स लगातार हंसता रहता है और उसे देखकर महिला भी ब्लश करने लगती है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैमरा उसकी तरफ करते ही वो कैसे अपना चेहरा छिपाकर हंसने लगती है। यह वीडियो देखकर आप भी शायद ही कहेंगे कि शुद्ध देसी रोमांस ऐसा ही खूबसूरत होता है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल yashvant1123 पर शेयर किया गया है। अरेंज मैरिज डरावना होता है।’ इस क्लिप को 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। यूजर्स इस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- लड़की के मेहनत की दाद देनी पड़ेगी। दूसरे ने लिखा है- भाई ऐसी बीवी पाकर जिंदगी में जीत गया है। एक शख्स ने तो लिखा है- कितना प्यारा अंदाज है ये प्यार जताने का। वैसे आप भी इसे देखकर अपनी राय जरूर कमेंट करें।