आम्रपाली दुबे बोलीं- इस उम्र में मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है, बच्चे को लेकर ‘बिग बॉस 20’ में बोलीं एक्ट्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में खूब रौब दिखाती नजर आ रही हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने मां बनने की इच्छा पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जिंदगी के इस पड़ाव मां बनना ही एक ऐसी चीज है, जिसे वह सबसे ऊपर देखती हैं।

यहां याद दिला दें कि हाल के एपिसोड में सलमान खान ने आम्रपाली की तरफ देखकर अम्मा कहा था, जिसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि आप अकेली इस घर में थोड़े ही न हो अम्मा। घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान जब आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया तो अरिश्फा अपना आपा खो बैठीं। गुस्से में आकर अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे पर तंज कसते हुए कहा, ‘अम्मापाली, बच्चा बेचने वाली!’ दरअसल, इस शो में आम्रपाली की यंग, लव इन सबसे अच्छी बनती है औक घर उनके प्रति झुकाव और उनका केयर करने के कारण आम्रपाली को घर में ‘अम्मा’ कहा गया।

आम्रपाली ने अपनी साथी-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोगों की देखभाल करने की उनकी आदत अब उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है। लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं, ‘लोग सोचते हैं कि शो में मैं जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है, बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *