अंबानी खानदान, एक ऐसा नाम जो, भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपनी दौलत और बिजनेस की वजह से मशहूर है। तभी, जब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई तो इंटरनेशनल गेस्ट्स और आर्टिस्ट्स के साथ राजनेता-सेलिब्रिटीज, इंफ्लुएंसर्स और धर्मगुरू एक ही छत के नीचे नजर आए। इस लैविश शादी की चर्चा महीनों तक रही। शादी की सज-सज्जा से लेकर मेहमान नवाजी तक, माहौल ऐसा था कि हर कोई अंबानी के इवेंट की शादी बात कर रहा था।
जुलाई में अंबानी खानदान की इस ग्रैंड वेडिंग को सबसे शानदार बताया गया, हालांकि कुछ लोगों ने दिखाया भी कहा था। लेकिन अब जब बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह नाम कमा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाई की शादी की तो यहां लोगों ने सिर्फ तारीफ की है। यहां तक कि बेस्ट सेलिब्रिटी वेडिंग का टैग भी दे दिया। हालांकि इसकी वजह जानने के बाद आप भी कहेंगे कि दिखावा नहीं, प्यार और खुशियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।