मोटापा से दुनिया का हर देश परेशान हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस बीमारी का शिकार है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक हर 8 में से एक व्यक्ति ओबेसिटी का शिकर है। कुछ लोगों का वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि कम करना नामुमकिन लगता है। लेकिन बाबा रामदेव ने ऐसा तरीका बताया है, जिससे मोटे से मोटे लोग पतले हो सकते हैं।
वेट लॉस कैसे करें? योग गुरु रामदेव ने राजस्थान के एक लड़के बीरबल का उदाहरण देते हुए वजन घटाने का नेचुरल तरीका बताया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में दाल बाटी चूरमा खूब खाया जाता है। इसके साथ दूध, दही, घी, जलेबी, लड्डू खा-खाकर बीरबल का वजन बढ़ गया था। बीरबल का पेट बहुत ज्यादा निकला हुआ था और वजन 152 किलोग्राम था। मगर बाबा रामदेव के नुस्खे और योग से 4 किलो कम हो गया।