दीपिका कक्कड़ सर्जरी के दर्द से जूझ रही, वहां ननद मना रही जश्न… हुईं भयंकर ट्रोल

टीवी की पॉपुलर फैमिली शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. जहां एक तरफ दीपिका की कैंसर की सर्जरी हुई है तो दूसरी ओर उनकी ननद सबा इब्राहिम की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. शोएब की सगी बहन सबा पेशे से फेमस यूट्यूबर हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहती हैं. हाल में ही उन्हें ट्रोल किया गया कि वह बेटे का जश्न मना रही हैं जबकि उनकी भाभी दीपिका मुश्किल समय से गुजर रही हैं. अब सबा ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है.
सबा इब्राहिम ने लेटेस्ट व्लॉग में भाभी दीपिका के घर लौटने को लेकर रिएक्ट किया. दीपिका कक्कड़ 14 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद घर लौटी हैं. उनका कोकिलाबेन हॉस्पिटल में लीवर कैंसर का इलाज हुआ था. अब सबा ने व्लॉग में बताया कि कैसे अब पूरा परिवार दीपिका का ख्याल रख रहा है और सावधानी बरत रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *