बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता, एडवोकेट रमन राय हांडा का आज (16 जून) निधन हो गया है। परिवार और जानने वालों के लिए यह बेहद दुखद खबर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके जाने से उनकी दोनों बेटियां मन्नारा और मिताली व उनकी पत्नी कामिनी सदमे में हैं।
रमन राय हांडा को परिवार का मजबूत सहारा माना जाता था। रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी। उनके जाने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि उनके जानने वाले और रिश्तेदार भी गहरे शोक में हैं।