भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 53,476 नये मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,87,534 हो गई है. वहीं 251 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,60,692 तक पहुंच गया है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,95,192 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,31,650 है. इधर देश में कुल 5,31,45,709 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है. होली के मद्देनजर कई राज्यों ने सख्ती दिखाने का काम किया है.