टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को आज सुबह स्ट्रोक आया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वक्त वह आईसीयू में हैं। दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने अपने पिता की तबीयत को लेकर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि वह उनके पिता की जल्दी ठीक होने की दुआ करें। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शोएब ने लिखा, ‘पापा के लिए आप सबकी दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है। आज सुबह पापा को फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।’ प्लीज, प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें। अगले 24 घंटे बहुत नाज़ुक हैं।’