पूर्व मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. अब इस केस में एक कथित ऑडियो टेप सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है.
दावा है कि इस ऑडियो में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच बातचीत सुनाई दे रही है. हालांकि, इस कथित ऑडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां इसकी जांच कर सकती हैं.