जालंधर, (विशाल)-देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में ज़िला प्रशासन ने शनिवार को दो मिनट का मौन धारण किया। ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में प्रातः काल 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर सिविल, पुलिस आधिकारियों और अलग -अलग विभागों के कर्मचारियों की तरफ से स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों को श्रद्धांजली भेंट की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने अन्य आधिकारियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजली भेंट की गई। उन्होंने कहा कि आज के दिन 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या कर दी गई थी।सभा को संबोधन करते हुए एडीसी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों की तरफ से दिए बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी ड्यूटी इमानदारी से निभानी चाहिए, जोकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
उन्होंने कहा कि देश निवासी स्वतंत्रता संग्राम में शहादत प्राप्त करने वाले शहीदों की वजह से आज आज़ाद फिजा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने लोगों को शहीदों को की तरफ से दिए महान बलिदान और हिम्मत के लिए उनको सलाम करने का न्योता दिया। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार, सुपिरिटेंडेंट अनिल कुमार काला और अलग अलग शाखाओं के कर्मचारी मौजूद थे