सौतेली मां ने पैर पकड़े, बाप मुंह पर तकिया रखकर बैठ गया! 17 साल की खुशी की मौत की कहानी झकझोर देगी

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में खून के रिश्‍तों के कत्‍ल की ऐसी कहानी सामने आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है। 12वीं में पढ़ने वाली खुशी की सौतेली मां ने सगे पिता संग मिलकर गला दबाकर उसे मार डाला। पिंकी ने खुशी के पैर पकड़ लिए थे और कपिल शर्मा उसके मुंह पर तकिया रखकर बैठ गया था। आरोपियों ने उसकी शादी के खर्च और संपत्ति में हिस्‍सा देने से बचने के लिए उसकी हत्‍या की थी। वह कई बार उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाते थे लेकिन वह मना कर देती थी। वह आगे पढ़ना चाहती थी। पिंकी खुशी के ऊपर बेलन से भी हमला कर चुकी थी। इससे उसकी आंख पर चोट आई थी। खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि 2017 में उनकी बहन प्रीति की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके दो बच्‍चे खुशी और राधे हैं। प्रीति की मौत के छह महीने बाद ही कपिल ने पिंकी से शादी कर ली थी। वह पिंकी, 17 वर्षीय खुशी और राधे के साथ मेरठ की गोकुलधाम सोसाइटी में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *