फ्रांस से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला को उसके ही एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने सात सालों तक हैवानियत के उस दलदल में धकेला, जहां से उसका जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था. एक बैंक मैनेजर ने अपनी ही प्रेमिका को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल करके एक-दो नहीं, बल्कि 487 से ज्यादा मर्दों के साथ सेक्स करने को मजबूर किया. अदालत में जब पीड़ित महिला ने अपनी दास्तां सुनाई. तब वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई. 42 साल की लैटिटिया आर. साल 2015 में गिलाउम बुच्ची नाम के एक बैंक मैनेजर के संपर्क में आई थीं. शुरुआत में बुच्ची ने उनके सामने ‘साडोमासोचिस्टिक’ (S&M- दर्द और आनंद का खेल) सेक्स गेम की बात रखी. लैटिटिया ने सोचा कि यह आम कपल्स की तरह कोई सामान्य खेल होगा और बुच्ची ने वादा भी किया था कि अगर उन्हें पसंद नहीं आया, तो वह रुक जाएगा.
लेकिन यह सिर्फ एक जाल था. धीरे-धीरे इस खेल ने ‘प्योर वॉयलेंस’ यानी मुकम्मल जुल्म का रूप ले लिया. बुच्ची ने लैटिटिया पर इस कदर मनोवैज्ञानिक काबू पा लिया था कि वह चाहकर भी उसके चंगुल से आजाद नहीं हो सकीं. वह लगातार खौफ के साए में जीने लगीं. बुच्ची ने उनके कुछ बेहद निजी वीडियो बना लिए थे और धमकी देता था कि अगर वह उसे छोड़कर गईं, तो वो इन वीडियो को हर तरफ लीक कर देगा. इसी ब्लैकमेलिंग के दम पर उसने लैटिटिया की जिंदगी को नर्क बना दिया. इस वहशीपन की शुरुआत साल 2015 की क्रिसमस ईव को हुई. बुच्ची ने लैटिटिया को मजबूर किया कि वह एक हाइवे सर्विस स्टेशन पर जाकर अजनबियों के सामने खुद को पेश करें. हद तो तब हो गई जब वह खुद फोन पर इस पूरी घिनौनी करतूत को सुनता रहा. कोर्ट में लैटिटिया ने रोते हुए कहा, “उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अंदर से बिल्कुल मर चुकी हूं.”