जालंधर,(विशाल) जालंधर में आज एक्साइज विभाग लंमा पिंड चौंक स्थित एक शराब के ठेके से दूसरे शहर से मंगवाई गई शराब बरामद की है। विभाग को सूचना मिली थी कि ठेकेदार पंडत शराब बाहर से मंगवा कर सस्ते भाव में बेच रहा है जिसके बाद मौके पर एक्साईज विभाग टीम ने छापेमारी कर क्रेजी रोमियो मार्का की 108 पेटी शराब जब्त कर ली।