जालंधर,(विशाल)-मंगलवार सुबह यहां गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर अचानक एक मालगाड़ी का इंजन खराब होने के कारण ट्रैफिक बाधित हो गया। लगभग 15 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही। इस दौरान फाटक बंद रहने के कारण आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी का इंजन एकाएक खराब हो जाने के चलते उसे रोका गया था। जब मालगाड़ी गुरु नानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी तो इंजन में खराबी आई गई। उसे तुरंत वहीं पर रोक दिया गया। रेलवे के कर्मचारी करीब 15 मिनट तक इंजन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। गनीमत रही कि उन्हें जल्द सफलता मिल गई और उसके बाद मालगाड़ी को वहां से रवाना कर दिया गया। इसके बाद ही रेलवे क्रॉसिंग को खोला गया, जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।