ईंटों से लदी ट्राली बिजली के खंभे से टकराई,गिरा खंभा

जालंधर,(विशाल) ईंटों से लदी ट्राली लम्मा पिंड के नजदीक उपकार नगर में बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बिजली का खंभा ड्राइवर व हेल्पर के ऊपर गिरा। दोनों ने ट्राली से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। खंभे से हाई वोल्टेज तारें लटकी हुई थी। खंभे के ट्राली से टकराने के बाद पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।मौके पर पावरकाम के जेई देसराज पहुंचे और मोहल्ले की लाइट को बंद कर दिया। खंभे व बिजली की तारों को सही करवाकर लाइट को सुचारू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *