जबलपुर, सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस खबर और वीडियो के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, एक शख्स ने जबलपुर में अपनी जान हथेली पर रखकर ट्रेन में सफर करने का दावा किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के पहियों के पास ट्रॉलीनुमा जगह में बैठकर 250 किमी तक सफर करने में सफल रहा।यह खबर इस कदर वायररल हुई कि रेलवे को आगे आकर इस मामले पर सफाई भी देनी पड़ी है। रेलवे का कहना है कि यह शख्स मानसिर रूप से विक्षिप्त है।
इसे रेलवे ने गुमराह करने वाली खबर भी कहा है। रेलवे ने कहा है कि यह असंभव है कि कोई चक्कों के बीच में बैठकर सफर कर सकता है। एक्सल सेट की वजह से ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि यह लगातार घूमता रहता है।अपने आधिकारिक बयान में कहा है- ‘व्हील एक्सल के ऊपर बैठा शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसके 250 किमी चक्के के पार बैठकर सफर करने की खबर आधारहीन है। ट्रेन का व्हीलसेट हमेशा घूमते रहते हैं और इस वजह से इसके ऊपर बैठना असंभव है। शख्स द्वारा किया गया दावा गुमराह करने वाला और बेबुनियाद है।’ सोशल मीडिया पर भी यह खबर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।